Maharajganj News : अचानक खुला खजाना! सिसवा नगर पालिका ने पास किए इतने करोड़ के प्रस्ताव
24-Feb-2026
Total Views |
महराजगंज। महराजगंज के सिसवा नगर पालिका बोर्ड की बैठक में नगर विकास कार्यों को लेकर बड़े फैसले लिए गए। बैठक में कुल 29 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृत किया गया। सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़क, नाली, पेयजल, चौराहा तथा पोखरी सुंदरीकरण को लेकर कई अन्य प्रस्ताव रखा।
अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल ने बताया कि सीवरेज एवं जल निकासी योजना, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना, नगरीय झील एवं पोखर संरक्षण योजना, स्वच्छ भारत मिशन एवं नगरीय पेयजल योजना के तहत विभिन्न वार्डो में निर्माण कार्य के लिये 7 करोड़ प्रस्तावित हैं।
उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत विस्तारित क्षेत्रों में सड़क, नाली व चौराहा सुंदरीकरण के लिए 10 करोड़, 15 वां वित्त आयोग व राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त धनराशि से विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क व नाली निर्माण, पोखरी सुंदरीकरण तथा सामाग्रियों की आपूर्ति के लिये 12 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।
वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये तैयार की गयी अनुमानित आय 94 करोड़ व अनुमानित व्यय 95 करोड़ रुपये के बजट परीक्षण की स्वीकृति भी प्रदान की गयी। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निकाय सीमांतर्गत स्थित टैक्सी स्टैण्ड, पोखरी, तालाब व दुकान की वसूली के लिये नीलामी कराये जाने के प्रस्ताव की स्वीकृति प्रदान की गयी।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज सहित अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल, सभासद रघुवर यादव, अश्वनी रौनियार, अभिमन्यु चौरसिया, गुलफिशा खातून, बीरन कन्नौजिया, हासिम अंसारी सहित अन्य सभी सभासद व पालिका कर्मी मौजूद रहे।