Maharajganj News : नोमेंस लैंड पर आधी रात की हलचल! पिकअप से उतर रहा था संदिग्ध सामान, छापेमारी होते ही भागे तस्कर
03-Feb-2026
Total Views |
खनुआ। सीमा से सटे खनुआ गाँव में उस समय हड़कंप मच गया, जब नायब तहसीलदार नौतनवा सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ नोमेंस लैंड के पास छापेमारी की। नायब तहसीलदार नौतनवा सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने खनुआ गांव में छापेमारी कर नोमेंस लैंड के नजदीक कपड़ा व कॉफी बींस बरामद कर अग्रिम कार्रवाई के लिए सोनौली पुलिस को सौंप दिया है।
नायब तहसीलदार नौतनवा सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि खनुआ गांव के नोमेंस लैंड के पास दुकान और कुछ घरों में तस्करी की नीयत से कपड़ा व अन्य सामान रखे गए हैं। सूचना पर अमल करते हुए पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि पिकअप से सामान उतारा जा रहा है।
आरोपी पुलिस बल को देखते ही सामान छोड़कर भाग गए। सामानों की गिनती कराई गई तो दो गट्ठर कपडे और चार बोरा काफी बींस बरामद हुआ। बरामद कपड़े के गट्ठर और काफी बींस को अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।