Maharajganj News : AI कैमरों की परीक्षा में पास हुए मदरसे! यूपी मदरसा बोर्ड ने चुने आठ हाईटेक परीक्षा केंद्र
04-Feb-2026
Total Views |
महराजगंज। यूपी मदरसा बोर्ड के निर्देश पर मंगलवार जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय पांडेय ने आठ परीक्षा केंद्रों का निर्धारण स्थलीय जांच के बाद किया। जिन मदरसों में एआई लैस सीसीटीवी कैमरे पाए गए उन्हें परीक्षा केंद्र बनने का गौरव मिला।
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया महराजगंज सदर के सिविल लाइन वार्ड में मदरसा जामिया रिजविया नूरुल उलूम, मदरसा दारुल उलूम कोटवा चौक, मदरसा अहले सुन्नत मिफ्ताहुल श्यामदेउरवा, मदरसा दारुल उलूम कुद्दूशिया परसौनी, मदरसा अरबिया अजीजिया सेराजुल नौतनवां, सईदुल उलूम एकमा लक्ष्मीपुर व हथियागढ़ दारूल उलूम को परीक्षा केंद्र बनाया गया।
एआई युक्त सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा के दौरान हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी।