Maharajganj News : अचानक बस स्टेशन पहुंचे डीएम… गंदगी देखकर भड़के, अफसरों को लगाई कड़ी फटकार

    04-Feb-2026
Total Views |

महराजगंज। जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने बस स्टेशन महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जांच परखी। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बसों के संचालन व रख–रखाव, विश्रामालय, विभिन्न कार्यालयों, सफाई एवं यात्री सुविधाओं को देखा।

जिलाधिकारी ने कार्यालयों में अपेक्षित सफाई न होने पर कड़ी फटकार लगाई और कार्यालयों में स्वच्छता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्टेशन परिसर में साफ–सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया।


उन्होंने स्टेशन परिसर की दुकानों और कैंटीन को संचालित किए जाने के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बस स्टेशन से संचालित होने वाले बसों की संख्या और रूट की जानकारी ली।

संबंधित ने बताया कि महराजगंज बस स्टेशन से महराजगंज डिपो की 60 बसों सहित लगभग 100 बस गोरखपुर, फरेंदा और ठूठीबारी मार्ग पर संचालित होती हैं।