Maharajganj News : पहाड़ों पर बर्फ़बारी ने बढ़ाई जेब की ठंड ! 180 रुपए किलो पहुंचा सेब, फल बाजार में हलचल
04-Feb-2026
Total Views |
महराजगंज। जनवरी के आखिरी सप्ताह में अचानक बिगड़े मौसम और बर्फ़बारी का असर अब मैदानी इलाकों के फल बाजार पर भी दिखने है। हिमाचल व कश्मीर से आने वाले सेब की आवक घटने से इसके दाम 180 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।
दिसंबर में लोगों ने सेब का स्वाद खूब लिया क्योंकि कश्मीर व हिमाचल से भरपूर खेप आने से इसकी अधिकता थी। सदर कोतवाली के निकट फुटकर फल विक्रेता शंभु ने बताया कि दिसम्बर में कश्मीरी सेब 100 तो हिमाचल प्रदेश का सेब 80 रुपये किलो था।
लेकिन जनवरी में आवक घटने से फुटकर बाजार में दाम रेट 160 प्रति किलो तक पहुंच गया। पिछले दिनों पहाड़ों पर गिरी बर्फ के कारण सेब की आवक घटी है। आपूर्ति कम होने से अब यह 180 रुपये किलो की दर से बिक रहा है।
उन्होंने बताया कि मौसमी का भाव भी 20 रुपये बढ़कर 120 रुपये हो गया है। संतरा 60 रुपये किलो और हरा अंगूर 200 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। इलाहाबादी अमरूद की बिक्री से जुड़े रोहित ने बताया कि इस बार फुटकर बाजार में अमरूद शुरू से लेकर अब तक 100 रुपये किलो ही बना रहा।
जबकि पिछली बार भरपूर पैदावार के कारण यह जनवरी में 80 से 60 रुपये किलो तक आया था लेकिन इस बार रेट कम होता नहीं दिख रहा। अगले सप्ताह से सहालग शुरू हो रहे हैं। इसमें फलों की डिमांड बढ़ेगी जिससे भाव और बढ़ने की संभावना है।