
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक वार्ड में एक महिला के साथ दिन दहाड़े छेड़छाड़ और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 1 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे जब वह पड़ोसी कुंदन पटेल के घर के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान कुंदन ने उनके साथ अश्लील हरकतें कीं और अनुचित तरीके से छूने लगा।
विरोध कर शोर मचाने पर कुंदन ने उन्हें गालियां दीं। इस बीच कुंदन की पत्नी घर से डंडा लेकर आई और गालियां देते हुए हमला कर दिया। कुंदन ने वहां पड़े लोहे के रॉड से सिर पर हमला कर दिया, इससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा।
सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी कुंदन पटेल व कुंदन की पत्नी नाम अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।