Maharajganj News : महाशिवरात्रि के पहले आया ये फैसला ! प्रयागराज स्नान को लेकर महराजगंज से दौड़ेंगी खास बसें
05-Feb-2026
Total Views |
महराजगंंज। महाशिवरात्रि पर स्नान के लिए प्रयागराज में 15 फरवरी को जुटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर परिवहन निगम 8 बसों को प्रयागराज भेजेगा। यदि भीड़ ज्यादा होती है तो और बसों को वहां भेजा जा सकता है।
प्रयागराज में माघ मेले के पवित्र स्नान के मद्देनजर परिवहन विभाग ने व्यापक तैयारियां की थीं। माघ महीने के स्नान के मद्देनजर पौष पूर्णिमा 3 जनवरी, मकर संक्रांति 14 जनवरी एवं मौनी अमावस्या पर 18 जनवरी को कुल मिला कर 30 बसें महराजगंज डिपों से प्रयागराज के लिए भेजी गई थीं।
महाशिवरात्रि का स्नान माघ मेले का अंतिम स्नान माना जाता है। इस दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचते हैं। इस स्नान पर्व पर जिले से भी अच्छी खासी संख्या में श्रद्धालुओं के जाने की उम्मीद है। इसी के मद्देनजर परिवहन निगम अपनी तैयारियां कर रहा है। उम्मीद है कि 12-13 फरवरी के बाद से ही श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचने लगेंगे।
डिपो इंचार्ज रमजान अली ने बताया कि मेला में जाने वाली बसों की संख्या वहां की भीड़ के मद्देनजर तय की जाती है फिलहाल महाशिवरात्रि पर 8 बसें भेजी जाएंगी। यदि वहां श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होगी तो इन बसों की संख्या बढ़ सकती है।