Maharajganj News : बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा एक्शन! 15 फरवरी तक अनिवार्य होंगी रिवीजन क्लास

05 Feb 2026 08:25:07

महराजगंज। 10वीं और 12वीं यूपी बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी होने के बाद प्रयोगात्मक परीक्षाएं जारी हैं, प्रशासन इसके लिए पूरी तरह अलर्ट है। यूपी बोर्ड सचिव के निर्देश पर डीआईओएस ने सभी माध्यमिक स्कूलों को पत्र भेजकर आज से 15 फरवरी तक सभी माध्यमिक स्कूलों में सभी विषय की दोहराव (रिवीजन) कक्षाएं संचालित करना होगा।

जनपद के 278 माध्यमिक स्कूलों के 70,701 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में इस बार शामिल हो रहे हैं। इनकी तैयारी सभी विषयों में बेहतर हो इसे लेकर रिवीजन कक्षाएं संचालित कराने के निर्देश दिए हैं। उक्त के अनुक्रम में डीआईओएस ने पत्र जारी किया है।

यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर वायरल हुई जंगल की लूट! अड्डा बाजार के सेमरहवा गांव में खुलेआम लकड़ी चोरी का खेल

पत्र के मुताबिक पाठ्यक्रम पूर्ण होने के बाद विद्यार्थियों को बेहतर अंक दिलाने के उद्देश्य से रिवीजन क्लास संचालित करनी है। इन कक्षाओं में मॉडल पेपर के अभ्यास के साथ उत्तर लेखन की विधि, प्रस्तुतीकरण और समय प्रबंधन पर विशेष तौर पर ध्यान देना होगा।

राजकीय स्कूलों के लिए विशेष निर्देश

29 राजकीय माध्यमिक स्कूल के शिक्षकों को अनिवार्य कक्षा संचालित करनी है। शिक्षकों को विषयवार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन से विद्यार्थियों की कमजोरियों को चिह्नित करने के साथ ही कक्षा स्तर पर मार्गदर्शन देकर कमियों को दूर करने का निर्देश हैं।


Powered By Sangraha 9.0