Maharajganj News : बच्चों के खाने में गड़बड़ी मिलने के चलते प्रधानाध्यापकों पर लिया ये एक्शन ! शिक्षा विभाग में हड़कंप

05 Feb 2026 10:09:36

महराजगंज।
परिषदीय स्कूलों के मध्याह्न भोजन योजना (मिड डे मील ) में अनियमितता मिलने की रिपोर्ट के बाद से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 53 प्रधानाध्यापकों का वेतन बाधित कर दिया है। साथ ही सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।

जनपद के कुल 546 स्कूलों में दूध व फल वितरण के साथ सर्दी में न्यूट्रिशन सप्लीमेंट्स देने में अनियमितता की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई। एमडीएम के जिला समन्वयक शैलेंद्र वर्मा की आख्या पर बीएसए रिद्धि पांडेय ने यह कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें : डाकघरों में आधार पर दिया ये अल्टीमेटम! 1000 पूरे नहीं तो होगी कार्रवाई

बीएसए ने बताया कि निचलौल के छह, परतावल व पनियरा के चार- चार, धानी, सिसवां बाजार व मिठौरा ब्लाक के तीन-तीन, फरेंदा के दो, बृजमनगंज, लक्ष्मीपुर व सदर के एक-एक स्कूल कार्रवाई सूची में शामिल हैं। प्रधानाध्यापक व खंड शिक्षा अधिकारियों की तरफ से शुक्रवार तक संतोषजनक जवाब नहीं प्राप्त हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।

कम संख्या में आधार सुधार कार्य अगर किसी पोस्ट ऑफिस से मिला तो पोस्टमास्टर को बैड एंंट्री दी जाएगी। समीक्षा बैठक में प्रधान डाकघर पोस्टमास्टर योगेश शर्मा, तकनीकी प्रभाग के प्रमुख राज निगम सहित अन्य मौजूद रहे।


Powered By Sangraha 9.0