Panchayat Election 2026 : पंचायत चुनाव से पहले बड़ा खुलासा! नामांकन से खर्च तक तय हुई पूरी ‘कीमत’, उम्मीदवारों में बढ़ी हलचल

    05-Feb-2026
Total Views |

महराजगंज।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 के लिए निर्वाचन को लेकर जिले में सियासी गर्मी तेज़ हो गयी है। इसकी कार्यालयों में तैयारी चल रही है। वहीं चुनाव लड़ने की तैयारी में अधिकांश लोग आरक्षण का इंतजार कर रहे हैं।

चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए निर्वाचन आयोग ने खर्च की सीमा व नामांकन पत्रों का दर निर्धारित किया है। इसमें प्रधान पद के लिए नाम निर्देशन पत्र 600 रूपये में मिलेगा। प्रधान पद के लिए जमानत धनराशि 3000 रूपये जमा करना होगा। प्रधान पद के उम्मीदवार अपने चुनाव प्रचार में अधिकतम एक लाख 25 हजार रूपये ही खर्च कर सकते हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के उम्मीदवार का नाम नामांकन पत्र 200 रूपये में मिलेगा।


जमानत धनराशि अधिकतम 800 रूपये जमा करना होगा। यह चुनाव प्रचार में अधिकतम कुल दस हजार रूपये ही खर्च कर सकते हैं। इसके साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) को नामांकन पत्र 600 रूपये में मिलेगा। उम्मीदवार को 3000 रूपये जमानत धनराशि जमा करना होगा।

क्षेत्र पंचायत सदस्य उम्मीदवार चुनाव प्रचार में अधिकतम ढाई लाख रूपये खर्च कर सकते हैं। लेकिन इसमें आरक्षित श्रेणी व महिलाओं को नाम निर्देशन पत्र मूल्य व जमानत धनराशि में छूट दी गई है। अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति और महिला वर्ग को मूल्य का आधी धनराशि ही जमा करना होगा।