Maharajganj News : सोशल ऑडिट की कमान किसे मिलेगी? 9–10 फरवरी को होगा ऑडिट टीमों का बड़ा इम्तिहान

05 Feb 2026 08:55:10

महराजगंज।
वित्तीय वर्ष 2026-27 एवं 2027-28 में संपादित की जाने वाली सोशल ऑडिट प्रक्रिया के लिए ऑडिट टीमों के पैनल गठन किया जाना है। इसके लिए प्राप्त आवेदनों का परीक्षण आगामी 9 एवं 10 फरवरी को किया जाएगा।

जिला विकास अधिकारी भोलानाथ कन्नौजिया ने बताया कि 9 फरवरी को सदर एवं मिठौरा विकास खंड के आवेदकों का परीक्षण सुबह 11 बजे से किया जाएगा। निचलौल के अभ्यर्थियों को दोपहर 12 बजे, सिसवा के अभ्यर्थियों को दोपहर 1 बजे, घुघुली के अभ्यर्थियों को दोपहर 2 बजे व परतावल विकास खंड के आवेदकों को दोपहर 3 बजे जिला विकास कार्यालय में उपस्थित होना होगा।

यह भी पढ़ें : अब विदेश में जन्मे भारतीय भी बन सकेंगे मतदाता! जानिये कैसे

इसी दिन शेष निर्धारित विकास खंडों के अभ्यर्थियों का परीक्षण अपराह्न 4 बजे किया जाना तय है। इसी क्रम में 10 फरवरी को पनियरा विकास खंड के आवेदकों का परीक्षण सुबह 11 बजे से होगा।

फरेंदा विकास खंड के लिए दोपहर 12 बजे, धानी विकास खंड के लिए दोपहर 1 बजे, बृजमनगंज विकास खंड के लिए दोपहर 2 बजे व लक्ष्मीपुर विकास खंड के अभ्यर्थियों के लिए दोपहर 3 बजे का समय निर्धारित किया गया है। वहीं नौतनवा सहित अन्य निर्धारित विकास खंडों के अभ्यर्थियों का परीक्षण अपराह्न 4 बजे किया जाएगा।


Powered By Sangraha 9.0