Maharajganj News : एक ही महिला, दो मौतें! फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर जिलाधिकारी तक पहुंचा मामला

06 Feb 2026 08:55:06

महराजगंज।
जनपद के ग्राम कांध निवासी श्याम मोहन गुप्ता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर तत्कालीन ग्राम सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। श्याम मोहन गुप्ता ने शिकायती पत्र में तत्कालीन सेक्रेटरी पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें : उधार के पैसों का हिसाब मांगना पड़ा भारी, कलक्ट्रेट के पीछे ईंट से हमला कर युवक को किया बेहोश

श्याम मोहन गुप्ता ने बताया कि गांव की कलावती की मृत्यु 15 दिसंबर 2023 को उनके मायके ग्राम नेता सुरहुरवा, थाना कोतवाली, ब्लॉक सदर में हुई थी। उनके भतीजे नरसिंह ने सूचना पर पर 26 दिसंबर को सही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी हो चुका है। आरोपियों ने मिलीभगत से 14 दिसंबर 2023 को कांध गांव में घर पर मृत्यु बताकर फर्जी प्रमाण पत्र बनवा लिया है। आरोप है कि बिना सत्यापन के प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।

मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में भी हलचल मच गई है।


Powered By Sangraha 9.0