Maharajganj News : घरेलू विवाद से पुलिसिया थप्पड़ तक ! वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल

    06-Feb-2026
Total Views |

महराजगंज। जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा सोहट गांव में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस की कार्रवाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पुलिसकर्मी से शिकायत कर रही है कि उसके पति ने उसे पीटा है। इसी दौरान मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने युवक को थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया,जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है।


वीडियो में दिख रहा युवक दलित समुदाय से बताया जा रहा है,जिस कारण मामले को लेकर संवेदनशीलता बढ़ गई है।


फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब का है और घटना के बाद संबंधित पुलिसकर्मी पर कोई कार्रवाई हुई है या नहीं। मामले में पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।