
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कामता बुजुर्ग से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। क्षेत्र निवासी मनोज कुमार ने मजदूरी का मांगने पर मारने-पीटने और दांत से कान काटने का आरोप लगाया। मामले में गांव के ही तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।
तहरीर के अनुसार, बुधवार को गांव के पवन कुमार के यहां मजदूरी का पैसा मांगने गया तो वह देने से मना करने लगे। इतना ही नहीं उन्होंने सहयोगी कन्हैया लाल व मारुति के साथ मिलकर बुरी तरह मारा-पीटा व जान से मारने की धमकी देते हुए अपने दांत से उसका कान काटकर अलग कर दिया।
गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया। पनियरा थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मार-पीट की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।