Maharajganj News : धूप निकली… फिर भी कंपकंपी! पछुआ हवा ने महराजगंज को ठिठुराया

    06-Feb-2026
Total Views |

महराजगंज। गुरुवार को आसमान साफ़ रहा, धूप भी खिली पर पछुआ हवा की ठंड का प्रभाव अधिक रहा। धूप में भी पछुआ हवा ने सर्द सिहरन महसूस कराया। धूप व पछुआ के संयुक्त प्रभाव से तापमान स्थिर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान और घट सकता है।

गुरुवार को जनपद का अधिकतम व न्यूनतम तापमान पिछले दिन की तरह स्थिर रहा। अधिकतम तापमान 22 तो न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जनवरी के अंतिम सप्ताह से बिगड़ा मौसम का मिजाज तराई क्षेत्र में लगातार बदल रहा है।


इस समय सीमा के भीतर हल्की बारिश के साथ कोहरा, घने बादल व पछुआ की रफ्तार से सर्दी का प्रभाव बना हुआ है। बुधवार को दोपहर तक शीतलहर जैसे हालात रहे। जबकि बृहस्पतिवार को धूप खिलकर भी कमजोर साबित हुई।

15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बह रही पछुआ हवा ने धूप में भी गलन का अहसास कराया। शाम चार बजे तक धूप होने के बाद लोगों को ठंड से विशेष राहत नहीं मिली।