Maharajganj News : शादी में गए थे परिजन ! लौटे तो बेटी मिली इस हालत में

06 Feb 2026 10:21:05

चौक बाजार। नगर पंचायत चौक के वार्ड नंबर 15 गुरुगोरक्षनाथ नगर में बुधवार देर रात एक दर्दनाक और रहस्यमयी घटना सामने आयी। अंशिका राव (17) का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। परिजन पड़ोस में शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

जानकारी के अनुसार, वार्ड निवासी हरेंद्र राव उर्फ सुक्खल पड़ोस में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर पर उनकी पुत्री अंशिका और उसकी दादी मौजूद थीं। देर शाम जब परिजन शादी समारोह से लौटे तो उन्होंने अंशिका को आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

यह भी पढ़ें : ऑनलाइन गेम का खौफनाक असर! ग़ाज़ियाबाद में तीन बहनों की आत्महत्या के बाद जिले में भी बढ़ी चिंता

इस पर परिजनों ने दादी से पूछताछ की लेकिन वह कुछ स्पष्ट नहीं बता सकीं। परिजन जब अंशिका के कमरे की ओर पहुंचे और दरवाजा खोला तो अंदर अंशिका का शव फंदे से लटकता मिला।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किशोरी की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।




Powered By Sangraha 9.0