Gorakhpur News : सरसों के खेत में मिला दिल दहला देने वाला खूनी सच ! सीने में इस तरह धंसा मिला चाकू

    07-Feb-2026
Total Views |

Gorakhpur News :
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक 18 वर्षीय छात्र की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। गीडा थाना क्षेत्र के पेवनपुर गांव में शनिवार सुबह सरसों के खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

युवक का शव खून से लथपथ था और उसके सीने में चाकू धंसा हुआ मिला, जबकि शरीर पर कई गहरे जख्मों के निशान थे।

ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार सुबह जब वे खेत की ओर गए तो सरसों के खेत में शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए। युवक की निर्मम तरीके से हत्या की गई थी। सूचना मिलते ही गीडा थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।


घटनास्थल से करीब 20 मीटर की दूरी पर शराब की खाली बोतलें और पानी के पाउच बरामद हुए हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले वहां शराब पार्टी हुई थी और नशे की हालत में हुए किसी विवाद के बाद युवक की हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियार से कई वार किए। हत्या के बाद आरोपी चाकू को युवक के सीने में ही छोड़कर फरार हो गए।

मोबाइल गायब, लूट या साजिश?
पुलिस को मृतक के पास से इयरबड्स तो मिले हैं, लेकिन उसका मोबाइल फोन गायब है। मोबाइल के न मिलने से लूट या साजिश दोनों की आशंका जताई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मोबाइल लूट के इरादे से ले जाया गया या साक्ष्य मिटाने के लिए।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
मौके पर पहुंची पुलिस, फोरेंसिक और डॉग स्क्वाड टीम ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में युवक पर धारदार हथियार से कई वार किए जाने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक के शरीर पर कई जगह चाकू से वार किए गए हैं।

गले और पेट पर किए गए हमले जानलेवा थे। घटनास्थल पर युवक के द्वारा किए गए संघर्ष के निशान भी मिले हैं जिससे इस बात की आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले युवक और हमलावरों के बीच हाथापाई हुई होगी।