Maharajganj News : कम आबादी, फिर भी बड़ा कमाल, खुद की कमाई से चमकीं 22 ग्राम पंचायतें, सरकार ने खोला खजाना

    07-Feb-2026
Total Views |

महराजगंज
। ग्राम पंचायत की स्वयं के संसाधनों से आय बढ़ाने पर जिले के 22 ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहन व प्रतिपूर्ति धनराशि मिली है। इन ग्राम पंचायतों को 3050345 रुपये जारी कर दिए गए हैं। इस धनराशि से गांव का विकास कार्य कराया जाएगा।

2011 की जनगणना के अनुसार 1500 से कम की आबादी वाले ग्राम पंचायतों को जनसंख्या कम होने से उनको भरपूर बजट नहीं मिल पाता है। इससे उनको ग्राम पंचायत के स्वयं के संसाधनों आय बढ़ाने पर जोर दिया जाता है। स्वयं के संसाधनों से आय बढ़ाने पर इन ग्राम पंचायतों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन धनराशि व प्रतिपूर्ति धनराशि प्रोत्साहन स्वरूप दिया जाता है।


इसीक्रम में जिले 22 ग्राम पंचायतों द्वारा ग्राम पंचायत में स्वयं के संसाधनों से आय सृजित किया। जिसके लिए उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप शासन से धनराशि जारी कर दिया गया है। इसमें परतावल ब्लाक के परसा उर्फ परसौना को सबसे अधिक धनराशि 2876250 रूपये जारी किया गया है।

इसके साथ ही बृजमनगंज ब्लाक के बेला को 500, हरैया मौलही को 3050, जिगिनिया को 1000, सदर के बड़हरा राजा को 5250,गिदहा को 5150, पकड़ी खुर्द को 5100, सिसवा बाबू को 700 रूपये जारी किए गए हैं।

वहीं मिठौरा ब्लाक के बड़हरा वैद्य को 5100,बेलवा खुर्द को 800,देउरवा को 1005, हरपुर कला को 1740,मठिया को 1050, निचलौल ब्लाक के चंदा को 6150, पनियरा ब्लाक के ब्रह्मपुर को 750,कनैला को 69000, महदेइया को 5625,पिपरिया को 41000,रामपुर खुर्द को 3125 रूपये जारी किया गया है। वहीं सिसवा ब्लाक के कम्हरिया को 16100, परसिया को 1900 रूपये जारी किया गया है।