Maharajganj News : मतदाता सूची में बड़ा खेल? नेपाल के नागरिकों के नाम जोड़ने का आरोप, पूर्व विधायक ने SDM को सौंपा पत्रक

    07-Feb-2026
Total Views |

नौतनवा।
सीमावर्ती क्षेत्र में मतदाता सूची को लेकर एक बार फिर गंभीर आरोप सामने आए हैं। पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने एसडीएम को पत्रक सौंपकर ग्राम सभा पुरैनिहा की बीएलओ पर निर्वाचन संबंधी कार्य के दौरान विधि विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाया है।

पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान शिकायत मिली है की ग्राम सभा पुरैनिहा में नियुक्त बीएलओ द्वारा धन उगाही कर गलत तरीके से नेपाल राष्ट्र के नागरिकों का नाम भी भारतीय मतदाता सूची में दर्ज किया गया है।


पूर्व विधायक ने एसडीएम को इसकी जानकारी देते हुए तत्काल प्रभाव से पूरे मामले की जांच कराकर सत्यता के आधार पर बीएलओ के विरुद्ध विधिक अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाने को कहा है।

एसडीएम नवीन प्रसाद का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोष सिद्ध होने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।