Maharajganj News : शादी करने पहुंचा शादीशुदा दूल्हा, घरातियों ने उसके साथ किया ऐसा, पुलिस ने लिया एक्शन
07-Feb-2026
Total Views |
ठूठीबारी। नेपाल से ठूठीबारी कोतवाली के एक गांव में आई एक बरात उस समय विवाद का केंद्र बन गई, जब दूल्हे के पहले से शादीशुदा होने का खुलासा हो गया। घरातियों ने बुधवार की रात दूल्हे को बंधक बना लिया था।
पुलिस ने सूचना मिलने पर गुरुवार देर रात जाकर दूल्हे को रिहा कराया। पड़ोसी मुल्क नेपाल नवलपरासी जिले के सेमरी गांव निवासी पन्नालाल चौहान ने अपने लड़के नीरज चौहान की शादी ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के पिपरा गांव में तय की थी। बुधवार की रात नेपाल से सज-धजकर दूल्हा बरातियों के साथ पिपरा पहुंचा।
इसी दौरान पता चला कि दूल्हा पहले से ही शादीशुदा है और वह एक बच्चे का पिता है। जानकारी मिलते ही लड़की पक्ष के घर में कोहराम मच गया।
लड़की पक्ष ने शादी में खर्च रुपये की मांग करते हुए दूल्हे को बंधक बना लिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने गुरुवार देर रात गांव में जाकर लड़की पक्ष को समझा-बुझाकर दूल्हे को रिहा कराया।