Ruhi singh Whatsapp Chat : कौन है रूही सिंह के नाम से चैट करने वाला? WhatsApp मैसेज केस में बड़ा खुलासा

    09-Feb-2026
Total Views |

Ruhi singh Whatsapp Chat
: 'मस्ती 4' समेत कई मूवीज में काम करने वाली एक्ट्रेस रूही को लेकर जो खबर आई, वो चौंकाने वाली है। फिल्म 'मस्ती 4' और 'कैलेंडर गर्ल' में काम कर चुकीं एक्ट्रेस रूही सिंह के नाम से वॉट्सऐप पर गलत और गंदे मैसेज भेजे जा रहे थे।

किसी ने उनका नाम इस्तेमाल करके लोगों से डबल मीनिंग बातें कीं। जब रूही सिंह ने ये वॉट्सऐप चैट देखीं, तो वह बहुत नाराज़ हो गईं। उन्होंने तुरंत लोगों को इसके बारे में बताया और कहा कि ये मैसेज उन्होंने नहीं भेजे हैं।


रूही ने बताया कि एक वॉट्सऐप नंबर से उनके नाम पर चैट की जा रही थी। उन्होंने साफ कहा कि यह नंबर उनका नहीं है। उन्होंने लोगों से कहा कि इस नंबर को तुरंत ब्लॉक और रिपोर्ट करें।

रूही सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन फर्जी चैट्स के स्क्रीनशॉट शेयर किए। उन्होंने लिखा कि अगर किसी को भी इस तरह के गलत मैसेज मिलें, तो उन्हें तुरंत ब्लॉक करें। साथ ही उन्होंने बताया कि वह पुलिस और साइबर क्राइम में शिकायत कर चुकी हैं।

इस मामले को लेकर रूही सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। अब पुलिस और साइबर टीम इस बात की जांच कर रही है कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल किसने किया।