Maharajganj News : थाईलैंड से दिल्ली तक ड्रग्स का रूट! सोनौली बॉर्डर पर हाइड्रोपोनिक गांजा तस्करी का भंडाफोड़

    09-Feb-2026
Total Views |

सोनौली।
भारत में थाईलैंड से हाइड्रोपोनिक गांजा की तस्करी का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इसका खुलासा शनिवार की सुबह कस्टम और एसएसबी सोनौली ने की। अंतरराष्ट्रीय तस्करों के इस गिरोह में कई अन्य लोग शामिल हैं। जिसकी तलाश अब शुरू हो गई है।

हाइड्रोपोनिक वीड की तस्करी करते पकड़ी गई महिला समेत तीन को पुलिस ने पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आरोपियों ने बताया कि दिल्ली की सुल्ताना नाम की महिला पहले पति-पत्नी को अपने पैसे से थाईलैंड बुलाती है। वहां होटल में इनके रहने खाने की अच्छी व्यवस्था करती है।

500 ग्राम के लिए एक लाख रुपये दिल्ली पहुंचाने के लिए मिलते लेकिन अधिक रकम की लालच देकर छह किलो हाइड्रोपोनिक वीड लिया और काठमांडो पहुंच गए। वहां तीसरा आरोपी एक होटल में लेकर गया और उसने एयरपोर्ट पर उसकी मदद कर दिल्ली के लिए मैत्री बस का सहारा लिया। एक ही बस से तीनों के टिकट बुक किए।


गांजा को तीन बैग में कपड़ों के बीच छिपा कर सोनौली पहुंचे और यहां पर जांच के दौरान पकड़े गए। पूछताछ में पता चला कि उच्च क्वालिटी के गांजा दिल्ली हरियाणा और गोवा के रेस्टोरेंट बार मे अधिक खपत है।

सोनौली सीमा पर पकड़ा गया उच्च क्वालिटी का गांजा की तस्करों ने इतनी अच्छी पैकिंग की थी की स्कैनर मशीन से बच निकला, लेकिन कस्टम एसएसबी की सटीक सूचना और मशीन में पीले रंग के चार एक जैसे समान की शक पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को उक्त तीन बेग की तलाशी ली तो उसके पास से चार बैग मिले जिसकी जांच करने पर उनके अंदर 12 सफेद प्लास्टिक पैकेटों में 6.862 किलो ग्राम गांजा पाया गया।