Maharajganj News : किराया बढ़ा तो घटी संख्या! इस साल महराजगंज से सिर्फ 72 लोग जाएंगे हज
10-Mar-2026
Total Views |
महराजगंज। हज यात्रा को लेकर जिले के लोगों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। हज यात्रा को लेकर इस साल जिले के कुल 72 लोगों ने आवेदन किया है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने हज यात्रियों के प्रशिक्षण व टीकाकरण कार्य पूरा कर लिया है।
महराजगंज से 26 अप्रैल से हज यात्रा के लिए लोग निकलेंगे। वर्ष-2025 में पूरे जिले से केवल 56 लोग हज पर गए थे। किराये में बढ़ोत्तरी से लोग काफी परेशान हैं। ऐसे में लोग धीरे-धीरे हज यात्रा पर जाना छोड़ रहे हैं। पूर्व जिला हज ट्रेनर हाजी सफुद्दोजा ने बताया कि किराया की महंगाई से हज यात्री परेशान हैं।
ऐसे में पहले की अपेक्षा बहुत ज्यादा लोग हज यात्रा नहीं कर रहे हैं। कोविड ने भी हज यात्रा को काफी प्रभावित किया। इस साल केवल 72 लोगों ने हज यात्रा में आवेदन कर किराया जमा कर दिया है।सभी ने 40 दिन की यात्रा के लिए आवेदन कियाजिला हज ट्रेनर हाजी नुरूल होदा मिस्बाही ने बताया कि हज यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इस साल कोई कोर कसर नहीं छोड़ा।
इसके बाद भी हज यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ी। वर्ष-2026 की हज यात्रा में हज कमेटी ऑफ इंडिया ने 20 दिन की छोटी हज यात्रा में लोगों को मौका दिया था। लेकिन छोटी हज यात्रा को भी लोगों ने पसंद नहीं किया। जिले के सभी 72 हज यात्रियों ने 40 दिन की हज यात्रा के लिए आवेदन किया है। 26 अप्रैल से हज यात्री लखनऊ पहुंच कर मक्का
मदीना के लिए उड़ान भरेंगे। 65 वर्ष के अधिक उम्र के जायरीनों की यात्रा पर पाबंदी भी हटीजिला हज ट्रेनर हाजी नुरूल होदा मिस्बाही ने बताया कि वर्ष-2026 की हज यात्रा में 65 वर्ष के अधिक जायरीनों के अकेले जाने पर रोक हटा लिया गया है। 65 वर्ष के अधिक जायरीनों को परिवार के किसी व्यक्ति का सहयोग लेकर हज पर जा सकते हैं।