Maharajganj News : नवजात से बुजुर्ग तक मिलेगा ICU इलाज, मार्च के अंत तक शुरू होगा क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल

    10-Mar-2026
Total Views |

महराजगंज।
जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है। जिला अस्पताल परिसर में बना 50 बेड का क्रिटिकल केयर अस्पताल अब स्वास्थ्य प्रशासन को हैंडओवर कर दिया गया है। ऐसे में बहुत जल्द यह अस्पताल शुरू हो जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य प्रशासन ने कोशिश तेज कर दी है।

हास्पिटल संचालित होने से बीमारी से गंभीर मरीजों को त्वरित इलाज मिलेगा। जिला अस्पताल परिसर में 16 करोड़ की लागत से 50 बेड का क्रिटिकल केयर हास्पिटल बना है। कार्यदायी संस्था ने हास्पिटल भवन तैयार कर स्वास्थ्य प्रशासन को हैंडओवर कर दिया है। स्वास्थ्य प्रशासन हास्पिटल को संचालित करने के लिए कोशिश तेज कर दी है। सबकुछ ठीक रहा तो मार्च के अंतिम सप्ताह में हास्पिटल संचालित हो जाएगा।

इससे हर आयुवर्ग के बीमारी से गंभीर मरीजों को वेंटिलेटर पर इलाज की सुविधा मिलेगी।ग्राउंड तल पर नवजातों के लिए बनेगा आईसीयू50 बेड वाला क्रिटिकल केयर हास्पिटल तीन तल का है। ग्राउंड तल पर आईसीयू और एसएनसीयू वार्ड बनेगा।


एसएनसीयू वार्ड में शून्य ले कर 28 दिन तक के बीमार नवजातों को भर्ती कर स्वस्थ किया जाएगा। जबकि आईसीयू में एक माह से लेकर 18 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को भर्ती कर इलाज दिया जाएगा। प्रथम तल पर बुजुर्गो के लिए आईसीयू वार्ड बनेगा। जबकि द्वितीय तल पर 18 वर्ष से लेकर 55 वर्ष आयुवर्ग के बीमारी से गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज दिया जाएगा।

तीनों तल पर वेंटिलेटर की होगी सुविधाक्रिटिकल केयर हास्पिटल में बीमारी से गंभीर मरीजों को जीवन रक्षक उपकरण से इलाज मिलेगा। ऐसे में तीनों तल पर आईसीयू की सुविधा है। आईसीयू के हर बेड पर वेंटिलेटर की सुविधा रहेगी।क्रिटिकल केयर हास्पिटल हैंडओवर हो गया है। बहुत जल्द इसे शुरू किया जाएगा। इसके लिए कोशिश तेज कर दी गई है।