Maharajganj News : होली के बाद बसों में उमड़ी भीड़ ! महराजगंज से गोरखपुर रूट पर ओवरलोड दौड़ी बसें

    10-Mar-2026
Total Views |

महराजगंज।
होली मनाकर गांव से लौटने वाले प्रवासियों के कारण रोडवेज की बसाें में यात्रियों की भीड़ बढ़ देखने को मिल रही है। हालात यह है कि लांग रूट के साथ ही गोरखपुर जाने वाली बसे भी ओवरलोड दौड़ रहीं।

होली में गांव घर आने वाले लोगों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए परिवहन निगम ने अपने चालक-परिचालक की छुट्टियां रद्द कर प्रोत्साहन योजना प्रभावी कर रखा है।


लांग रूट की बसों में जगह न मिलने के कारण त्योहार मनाने आए प्रवासी किसी तरह गोरखपुर तक की यात्रा पूरी कर लेना चाहते हैं, जिससे गोरखपुर से वह बड़े शहरों के लिए बस या ट्रेन की सुविधा ले सकें। सोमवार को महराजगंज डिपो से गोरखपुर जाने वाली बसें यात्री खचाखच भरे रहे।

होली के साथ-साथ रमजान व सहालग के कारण यात्रियों की संख्या बढ़ी है। डिपो से कुल 81 बसें लोकल व लांग रूट पर संचालित की जा रहीं। पांच और बसों की डिमांड राज्य स्तर पर की गई है।