LPG Shortage Truth: ‘किल्लत नहीं’ के दावों के बीच हकीकत अलग! महराजगंज में गैस सिलिंडर के लिए रोज लग रही लंबी कतारें

    10-Mar-2026
Total Views |

LPG Shortage Truth :
बीते काफी दिनों से सोशल मीडिया पर यह अफवाह चल रही थी कि जिले में डीजल पेट्रोल और एलपीजी गैस कि भारी किल्लत है और प्रशासन लगातार इस बात को ख़ारिज करते हुए यह दावा कर रहा है कि ऐसी कोई बात नहीं है और जिले में इनकी पर्याप्त आपूर्ति है पर धरातल पर सच्चाई इसके बिलकुल विपरीत है।

लोग 4-5 दिनों से रोज़ एलपीजी गैस सिलिंडर के लिए कतारों में लग रहे हैं और फिर भी उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि कुछ घरों में गैस ख़त्म हो चुकी है जिससे रसोई का काम प्रभावित हो रहा है। मजबूरी में लोग चूल्हे और लकड़ी पर खाना बनाने पर बाध्य हैं। वहीं ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को भी समय पर डिलीवरी नहीं मिल पा रही है।

ऐसा जिले की किसी एक गैस एजेंसी का हाल नहीं बल्कि हमारे पास आयी जिले की ज़्यादातर गैस एजेंसीज की तसवीरें यही कहानी बयान कर रही हैं। आइये नज़र डालते हैं कुछ तस्वीरों पर ...

फरेंदा गैस एजेंसी


लक्ष्मीपुर गैस एजेंसी


नौतनवा गैस एजेंसी


नौतनवा गैस एजेंसी


ये तसवीरें प्रशासन के दावों को पूरी तरह खारिज करती नज़र आ रही हैं। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि जिले में गैस की आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए, ताकि लोगों को आवश्यक घरेलू ईंधन के लिए इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।