Maharajganj News : अब नहीं होगी पानी की किल्लत! महराजगंज में बनने जा रहे तीन नए ओवरहेड टैंक

    10-Mar-2026
Total Views |

महराजगंज।
गर्मियां शुरू हो चुकी हैं और ऐसे में शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर हैं। गांव से वार्ड बने मोहल्लों के साथ नई आबादी को भी शुद्ध पेयजल मिलेगा। इसके लिए शहर में तीन नए ओवरहेड टैंक बनेंगे। नगर पालिका प्रशासन ने जगह चिह्नित कर लिया है।

बहुत जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।69 हजार आबादी वाले नगर पालिका महराजगंज में 25 वार्ड हैं। इन वार्डवासियों को पानी सप्लाई देने के लिए दो ओवरहेड टैंक हैं। जलकल नंबर एक इंदिरानगर ओवरहेड टैंक से 18 वार्डों की पानी सप्लाई होती है। जबकि जलकल नंबर दो शिवनगर ओवरहेड टैंक से सात वार्डों की पानी सप्लाई होती है। इन ओवरहेड टैंक से पुरानी आबादी को पानी सप्लाई होती है।

गांव से वार्ड बने मोहल्लों में पानी पाइप लाइन की सुविधा नही है। पुराने वार्डों की नई आबादी में भी पानी पाइप लाइन नही पहुंची है। इससे शहर में रहते हुए ये लोग शुद्ध पेयजल से वंचित चल रहे हैं। इन आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने तीन नए ओवरहेड टैंक बनाएगी।

इसके लिए जगह चिह्नित कर लिया है। बहुत जल्द ओवरहेड टैंक निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।इन वार्डों में बनेगा नया ओवरहेड टैंकनगर पालिका प्रशासन ने गांव से वार्ड बने मोहल्लों और नई आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए निचलौल रोड पर स्थित धनेवा-धनेई, गोरखपुर रोड स्थित अंसारी टोला और फरेंदा रोड स्थित लोहियानगर में ओवरहेड टैंक बनाएगी।


ओवरहेड टैंक निर्माण कार्य पूरा होने के बाद शहर के सभी घरों तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो जाएगा।एक-दूसरे ओवरहेड टैंक के पानी पाइप लाइन होंगे कनेक्टनगर पालिका प्रशासन ने तीनों शिफ्ट में वार्डवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सभी ओवरहेड टैंक के पाइप लाइन को कनेक्ट करेगी। इससे एक पम्प में खराबी होने से दूसरे पम्प से उस ओवरहेड टैंक से जुड़े वार्डवासियों को पानी सप्लाई करेगा। ऐसे में शहरवासियों को शुद्ध पेयजल के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

शहर में तीन नए ओवरहेड टैंक निर्माण कराना है। इसके लिए जगह चिह्नित कर लिया गया है। सभी ओवरहेड टैंक के पानी पाइप लाइन को कनेक्ट किया जाएगा। इससे एक पम्प खराब होने पर दूसरे पम्प से पानी सप्लाई की जा सकेगी।