Maharajganj News : आधी रात से लाइन, फिर भी खाली हाथ लौटे लोग! सिसवा में गैस सिलिंडर के लिए उमड़ी भीड़
10-Mar-2026
Total Views |
सिसवा बाजार। नगर के सबया स्थित सिंह गैस एजेंसी के गोदाम पर रसोई गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की सोमवार को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से लेकर शाम तक लंबी कतार में लोग खड़े रहे। इसके बाद भी कई लोगों को सिलिंडर नहीं मिल सका।
जिलाधिकारी के सोशल मीडिया पर गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं की घोषणा और अफवाहों पर ध्यान ना देने के आग्रह के बावजूद जमीनी स्तर पर स्थिति नहीं बदल रही। सोमवार को हालात रहा कि कई उपभोक्ता रात एक बजे से ही गैस एजेंसी गोदाम के बाहर लाइन में लग गए। सुबह भीड़ अधिक होने के कारण कई बार धक्का-मुक्की की स्थिति भी देखने को मिली।
उपभोक्ता मनीष, डब्लू, किशोर, रमाकांत, हसीबून, सुमन, पूनम सहित कई उपभोक्ताओं ने बताया कि रसोई गैस की किल्लत ने किचन की हालात खराब कर दिया है।
एजेंसी पर ऑनलाइन बुकिंग में भी दिक्कत आप रही है। वहीं गैस गोदाम पर आधी रात से ही लाइन लगाना पड़ रहा है। एजेंसी संचालक का कहना है कि रसोई गैस की उपलब्धता के आधार उपभोक्ताओं में वितरण किया जा रहा है।