Maharajganj News : गैरेज से अपनी बोलेरो निकालने गया युवक ! अचानक लुढ़की गाड़ी और...

    11-Mar-2026
Total Views |

भिटौली।
महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। गैरेज में रखी अपनी बोलेरो निकालने गए एक युवक की उससे दबकर मौत हो गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस मृतक का शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।

स्थानीय थाना क्षेत्र के करमही टोला धर्मपुर निवासी अमृत चौधरी (30) सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे गैरेज में रखी अपनी बोलेरो गाड़ी को निकालने गया था। बोलेरो के पहिए के नीचे ईंट लगाई गई थी। अमृत ने गाड़ी निकालने के लिए जैसे ही पहिए के नीचे लगी ईंट हटाई, गाड़ी पीछे की तरफ लुढ़कने लगी।


इस दौरान अमृत चौधरी किनारे नहीं हट पाया और गाड़ी के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे परिजन स्थानीय लोगों के सहयोग से जिला चिकित्सालय ले गए। चिकित्सकों ने अमृत को मृत घोषित कर दिया।

अमृत अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनें हैं। घर की आजीविका में उसका काफी सहयोग रहता था। दो वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।