Maharajganj News : वीजा-टिकट देकर फिर किया कैंसिल, विदेश भेजने के नाम पर 4 लाख से ज्यादा की ठगी

    11-Mar-2026
Total Views |

महराजगंज।
कोठीभार थाना क्षेत्र के तीन युवकों ने एक व्यक्ति पर विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों की ठगी का आरोप लगाया है। युवकों ने इस संबंध में मंगलवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। तीनों युवकों ने आरोपी व्यक्ति को कुल मिलाकर 4.2 लाख रुपये दे दिए। रुपये लेने के बाद आरोपी टालने लगा।

एसपी को दिए शिकायती पत्र में शत्रुधन मद्धेशिया पुत्र सुभाष चंद्र मद्धेशिया भुजौली, अर्जुन कुमार पुत्र रामनरेश, निवासी गजरु टोला सिसवा बाजार व कृष्ण मोहन शर्मा पुत्र राम छकित शर्मा निवासी सबया बिचला टोला थाना कोठीभार ने बताया कि उनकी मुलाकात जुलाई 2023 में पुरैना थाना श्यामदेउरवा निवासी एक व्यक्ति से हुई थी।


उसने बताया कि मैं विदेश भेजता हूं। रसिया जाने का इस बार अच्छा मौका है। उसके झांसे में आकर शत्रुधन ने 23 अगस्त 2023 को उसके और उसकी पत्नी के मोबाइल पर 1.34 लाख रुपये भेज दिए।

वहीं अर्जुन ने 1.39 लाख रुपये और मोहन ने 1.47 लाख रुपये भेज दिए। एजेंट ने 8 अक्टूबर को टिकट और वीजा दिया। वीजा मिलने के बाद तीनों जाने की तैयार करने लगे तो उसने कैंसिल करा दिया। इसके बाद से मामले को टाल रहा है।