Maharajganj News : महराजगंज में 14-15 मार्च को एसआई परीक्षा, 12 सीसीटीवी केंद्रों पर होगी परीक्षा

    11-Mar-2026
Total Views |

महराजगंज।
महराजगंज में Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board की ओर से आयोजित सब इंस्पेक्टर (एसआई) परीक्षा 14 एवं 15 मार्च को चार शिफ्ट में होगी। शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए 12 सीसीटीवी सुविधा युक्त परीक्षा केंद्र निर्धारित हो चुके हैं।

एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 4560 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। शुचिता पूर्ण परीक्षा के लिए 248 वाह्य कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं। सभी सीसीटीवी जांच कर एंगल ठीक कराया गया है।


यूपीपीआरपीबी की तरफ से आयोजित परीक्षा को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। एडीएम ने बताया कि दिग्विजय नाथ चौक, शिव जपत सिंह भिटौली, राजकीय पालीटेक्निक पुरैना, डीएवी इंटर काॅलेज घुघली, एंग्लो घुघली, जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज ए व बी ब्लॉक, महराजगंज इंटर काॅलेज, महामाया पालीटेक्निक, जीएसवीएस, डाॅ. भीमराव आंबेडकर पीजी कॉलेज व जीजीआईसी महराजगंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

12 मार्च को एमआर बुकलेट जनपद में पहुंचेंगे। सभी को कोषागार में सुरक्षित डबल लॉक रखा जाएगा। इन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा से एक घंटे पहले केंद्रों पर सुरक्षा के बीच पहुंचाया जाएगा। पहली पाली 14 को सुबह 10 से 12 बजे तक व दूसरी पाली शाम तीन से पांच बजे तक आयोजित होगा। 15 मार्च को भी इन्हीं दो बैच में परीक्षा संपन्न होगी।

अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए हर परीक्षा केंद्र पर चिकित्सक और एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। यदि किसी अभ्यर्थी की तबीयत अचानक खराब होती है तो उसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा जाएगा।