Cricketer Shreyas Iyer Affair : क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के साथ दिखीं पायल गेमिंग ! वायरल फोटो ने बढ़ाया सस्पेंस

    11-Mar-2026
Total Views |

Cricketer Shreyas Iyer Affair :
सोशल मीडिया पर इन दिनों क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो मशहूर गेमर पायल गेमिंग के साथ पोज करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के सामने आते ही लोगों ने दोनों को लेकर कई तरह की बातें चर्चाएं शुरु कर दी हैं। दोनों के अफेयर की खबरें भी आ रही हैं।

कहा जा रहा है कि पायल गेमिंग और श्रेयस अय्यर के बीच कुछ चक्कर चल रहा है। बता दें कि इस तस्वीर में दोनों आसपास खड़े हैं और काफी खुश नजर आ रहे हैं। हालांकि इनकी मुलाकात क्यों हुई थी इसको लेकर किसी तरह का कोई खुलासा नहीं हुआ है।


पायल गेमिंग सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा मशहूर हैं तो वहीं श्रेयस अय्यर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। इंडियन क्रिकेट टीम के धमाकेदार और स्टायलिश बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की उम्र 31 साल है तो वहीं पायल गेमिंल महज 25 साल की हैं। कुछ लोगों का कहना है कि वो काफी सीरियस हैं और शादी तक ये रिश्ता जा सकता है। इस रिश्तो के लेकर ना तो श्रेयस अय्यर ने कोई आधिकारिक ऐलान किया और ना ही पायल गेमिंग ने।

श्रेयस अय्यर से नाम जुड़ने के कुछ महीने पहले ही पायल धारे को लेकर काफी बवाल हुआ था। आरोप था कि उनका एक प्राइवेट एमएमएस लीक हुआ है। हालांकि छानबीन करने पर पता चला कि वो एआई जनरेटेड वीडियो था जिसका पायल से कोई लेना देना नहीं है।

उस वक्त पायल काफी डिप्रेशन में थीं लेकिन बाद में सब क्लियर हो गया। फिलहाल सोशल मीडिया पर फैंस दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं, लेकिन आधिकारिक पुष्टि का इंतजार अभी बाकी है।