Maharajganj News : पुलिस को मिली बड़ी सफलता ! अपहृत किशोरी सुरक्षित बरामद, आरोपी गिरफ्तार
11-Mar-2026
Total Views |
सोनौली। महराजगंज के सोनौली थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के श्यामकाट बगीचे के पास मंगलवार को एक अपहृत किशोरी को खोज करके अपहर्ता को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी बॉबी देवल को न्यायालय में पेश किया गया। जानकारी के अनुसार, थाना सोनौली में अपहृत किशोरी के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
क्षेत्राधिकारी नौतनवा अंकुर गौतम ने बताया कि थानाध्यक्ष सोनौली महेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी बॉबी देवल को आवश्यक पूछताछ के बाद उसे अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश कर दिया गया है।