Maharajganj News : गैस सिलेंडर की किल्लत पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, आनंदनगर में जुलूस निकालकर सरकार को घेरा
12-Mar-2026
Total Views |
फ़ैयाज़ अहमद
महराजगंज। जिले में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आनंदनगर में जुलूस निकालकर अपनी नाराजगी जताई।
रैली के दौरान जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने सरकार और संबंधित विभागों पर तीखा हमला किया और कहा कि गैस की कमी के कारण आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
वही पत्रकार के इण्डेन गैस कार्यालय पहुंचने पर वहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि वर्तमान समय में ई केवाईसी की प्रक्रिया बंद है जिसके कारण कई तकनीकी दिक्कतें आ रही है साथ ही गैस बुकिंग में भी परेशानी हो रही है कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि बिना बुकिंग और ओटीपी प्राप्त हुए गैस सिलेंडर देना संभव नहीं है।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने गैस आपूर्ति व्यवस्था को जल्द से जल्द सुचारू करने की मांग की ताकि आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।