LPG Booking Period : अब पहले से देर से होगी गैस बुकिंग! शहर में 25 दिन, गांव में 45 दिन का इंतजार
13-Mar-2026
Total Views |
नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज प्रभावित होने के बीच सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग की अवधि बढ़ा दी है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि जमाखोरी और घबराहट में हो रही बुकिंग को रोकने के लिए यह कदम उठाया है।
नए नियम के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में अब एलपीजी सिलेंडर 25 दिन में एक बार बुक किया जा सकेगा। जबकि पहले यह अवधि 21 दिन थी। वहीँ ग्रामीण इलाकों में बुकिंग की समय सीमा 45 दिन कर दी गयी है।
सरकार का कहना है कि देश में गैस की वास्तविक कमी नहीं है और कहीं से भी स्टॉक ख़त्म होने कि कोई सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों के मुताबिक, लोगों द्वारा घबराहट में की जा रही बार-बार बुकिंग के कारण मांग बढ़ी हुई दिखाई दे रही है।
सरकार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही गैस बुक करें।