Sports News : रोमांच चरम पर… ट्राइब्रेकर में पलटा मैच, स्पोर्ट्स स्टेडियम टीम ने छीन ली जीत!
13-Mar-2026
Total Views |
महराजगंज। धनेवा स्थित छत्रपति शाहू जी महराजगंज स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को जूनियर बालक वर्ग में फुटबाल प्रतियोगिता का रोमांचक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला फुटबाल संघ के सचिव रामनक्षत्र गुप्ता ने किया।
विशिष्ट अतिथि प्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का विधिवत शुभारंभ कराया। प्रतियोगिता में कुल 6 टीम 96 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता का प्रथम क्वार्टर फाइनल मैच परतावल एफसी और बगीचा एफसी के बीच खेला गया। जिसमें परतावल एफसी की टीम 1-0 से विजयी रहा। दृसरा क्वाटर फाइनल मैच टाइगर फालकोन एफसी और टाईगर एफसी के बीच खेला गया।
जिसमें टाईगर एफसी की टीम 2-0 से विजयी रहा। प्रतियोगिता का पहला सेमी फाइनल मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम महराजगंज और परतावल एफसी के बीच खेला गया। जिसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम महराजगंज ने ट्राईब्रेकर में 4-3 से विजयी होकर फाइनल मैच में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का दूसरा सेमी फाइनल मैच टाईगर एफसी और मिठौरा एफसी के बीच खेला गया। जिसमें टाईगर एफसी 4-0 से विजयी रहा।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच टाइगर एफसी और स्पोर्ट्स स्टेडियम महराजगंज के बीच खेला। जिसमें टाईगर एफसी ने प्रथम हॉफ में 1-0 से बढ़त बना ली। द्वितीय हॉफ में स्पोर्ट्स स्टेडियम के जर्सी नंबर 12 अभिनव यादव ने मैदानी गोल करके अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। निर्धारित समय तक दोनो ही टीमें 1-1 की बराबरी पर रही।
लेकिन ट्राइब्रेकर में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने 3-2 से विजयी होकर प्रतियोगिता को अपने नाम कर लिया। इस अवसर पर महेश विश्वकर्मा, संजीव जायसवाल, अमित कुमार कन्नौजिया, फुटबाल प्रशिक्षक आसिफ एकबाल, हॉकी प्रशिक्षक अबुफजल, धर्मेन्द्र यादव, चन्द्रजीत पाल, रामनक्षत्र गुप्ता, फिरोज अली, सुनील प्रसाद, अमर नाथ, अजय वर्मा, अजित कुमार राय आदि मौजूद रहे।