Maharajganj News : सीमा पार भेजने की थी तैयारी ! नेपाल में छापा, भारत तस्करी से पहले 4 किलो गांजा बरामद
13-Mar-2026
Total Views |
सोनौली। नेपाल सीमा सोनौली से सटे रूपनदेही जिले में भैरहवा पुलिस और नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर करीब चार किलो गांजा बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है।
बरामद गांजा को तस्करी के जरिए भारत में भेजने की योजना थी। डीएसपी कृष्ण कुमार चंद ने बताया कि बुधवार की रात सूचना मिली कि एक मकान में तस्करी के लिए गांजा रखा गया है।
नारकोटिक्स विभाग के साथ संयुक्त ऑपरेशन में रूपनदेही जिले के सिद्धार्थनगर नगरपालिका के वार्ड संख्या 10 निवासी और वर्तमान में सिद्धार्थनगर नगरपालिका के वार्ड 8 स्थित पुष्पलाल पथ पर किराए के मकान में रह रहे अरमान अली तेली (27) के कमरे की तलाशी ली गई।
तलाशी में 3.750 किलोग्राम गांजा बरामद करके जब्त किया गया। अरमान अली तेली को हिरासत में ले लिया गया और रूपनदेही जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से रिमांड पर लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।