Prerna Canteen Samosa : ब्लॉक परिसर में ‘प्रेरणा कैंटीन’ के समोसे का जादू… खुशबू से खिंचे चले आते लोग, रोज बिक रहे 1000 पीस
14-Mar-2026
Total Views |
Prerna Canteen Samosa : फरेंदा ब्लॉक परिसर में हेमलता की ‘प्रेरणा कैंटीन’ इन दिनों स्वाद और सफलता की मिसाल बन गई है। यहाँ बनने वाले गर्मागर्म समोसे की खुशबू न सिर्फ न सिर्फ फरियादियों, बल्कि कर्मचारियों और अधिकारियों को भी अपनी ओर खींच लाती है।
20 रुपये प्रति प्लेट मिलने वाले समोसे को लोग इसे इतना पसंद कर रहे हैं कि यह प्रतिदिन करीब एक हजार पीस बिक रहा है। भगवत नगर परसिया की रहने वाली हेमलता पांच वर्ष पहले मां दुर्गा एसएचजी से जुड़ीं। उनका समूह कुल्हड़ व मिट्टी के बर्तन तैयार करता है। पिछले वर्ष ब्लॉक परिसर में प्रेरणा कैंटीन तैयार हुई तो चाय नाश्ता बिक्री के लिए हेमलता ने भी आवेदन किया।
विभाग ने एसएचजी के बेहतर कार्य देख उन्हें कैंटीन आवंटित किया। कैंटीन मिलने के बाद तत्काल पूंजी के लिए उन्हें बीएमएम अनिल विश्वकर्मा ने विभागीय सहयोग दिलाया। कैंटीन पर हेमलता ने पहला उत्पाद समोसा व कुल्हड़ चाय का शुरू किया। धीरे-धीरे लोग इसे पसंद करने लगे।
मौजूदा समय में ब्लॉक परिसर के इस छोटे कैंटीन से 20 रुपये प्लेट गर्म समोसे हरी धनिया व इमली चटनी के साथ सर्व करना शुरू किया। इसका जायका लोगों को इस कदर भाया कि बिक्री प्रतिदिन एक हजार पीस से अधिक की हो रही है। इसी तरह कुल्हड़ चाय भी खूब बिकती है। कुल्हड़ मां दुर्गा एसएचजी से पहुंचता है।
आज ब्लॉक परिसर की यह छोटी-सी कैंटीन न केवल स्वाद के लिए बल्कि आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की मिसाल भी बन गई है।