Maharajganj News : माँ से गुस्सा युवक चढ़ा तीसरी मंजिल की छत पर, किया ये ड्रामा ! फिर बेहोश होकर गिरा

    14-Mar-2026
Total Views |

लक्ष्मीपुर
। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ललाइन पैसिया गांव में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब मामा के घर आया युवक शुक्रवार को दोपहर पैसिया चौराहे पर स्थित एक निजी स्कूल की छत पर गया। अपनी मां से नाराज युवक ने करीब एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया।

सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी मनोज राय मयफोर्स पहुंचे। नाटकीय ढंग से युवक को कब्जे में लेकर अस्पताल भर्ती कराया।

भैया फरेंदा निवासी आदित्य जायसवाल पुत्र दिवंगत राकेश तीन माह से अपने मामा ललाइन पैसिया निवासी प्रदीप के घर रहता था। 12 मार्च को आदित्य और उसकी माता में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।


माता से नाराज होकर 12 मार्च को नानी के घर में आदित्य ने खूब तांडव किया था। लोगों को भला बुरा कह रहा था। आदित्य की नानी हीरावती देवी पैसिया ललाइन एक निजी स्कूल में दाई पद पर कार्यरत हैं।

नानी को खोजते हुए शुक्रवार को दोपहर में वह स्कूल पहुंचा और सबसे ऊपर तीसरी मंजिल की छत पर चढ़ गया। छत के किनारे पर बैठकर कूदने की धमकी देने लगा। सूचना पाकर मौके पर पुरंदरपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार राय मयफोर्स पहुंचे।

सीढ़ी लगा कर उसे बाहर से पकड़ने का प्रयास करने लगे लेकिन इसी बीच अचानक युवक बेहोश हो कर छत पर ही गिर गया। पुलिसकर्मी उसे उठाकर सीएचसी लक्ष्मीपुर ले गए। जहां अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।