Sports News : गोंडा में लहराएगा महराजगंज का परचम… राज्य स्तरीय फुटबॉल के लिए 10 खिलाड़ी चयनित

    14-Mar-2026
Total Views |

महराजगंज।
राज्य स्तरीय सीनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित हुआ, जिसमे खिलाड़ियों का उत्साह देखना लायक था। स्टेडियम में कुल 35 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 खिलाड़ियों का चयन जनपद से किया गया।


राज्य स्तरीय सीनियर बालक फुटबॉल स्पर्धा जवाहर लाल नेहरू स्मारक स्पोर्ट्स स्टेडियम देवी पाटन मंडल गोंडा में होनी है। फुटबॉल कोच अबू फजल, आसिफ एकबाल व सुनील प्रसाद की देखरेख में आयोजित ट्रायल में कुल 35 खिलाड़ियों की दक्षता आंकी गई।

अबू फजल ने बताया कि शुक्रवार हुए ट्रायल में अफाक, अभिनव, ताहिर, राज, श्यामसुंदर, अभिनव, अभिषेक, अंश, साहिल और शातनू का चयन प्रदेश स्तरीय स्पर्धा के लिए की गई है। यह टीम जनपद का गोंडा में प्रतिनिधित्व करेगी।