Maharajganj News : हर साल डूबती फसलें, अब टूटने लगा सब्र… किसानों ने छोटी गंडक की सफाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

    14-Mar-2026
Total Views |

निचलौल।
ब्लॉक क्षेत्र के भारत-नेपाल बॉर्डर से लगे मिश्रौलिया ग्राम सभा के किसानों का सब्र अब जवाब देने लगा है। हर साल बरसात में छोटी गंडक नदी के उफान से खेत डूबने और फसल बर्बाद होने की समस्या को लेकर किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह और प्रभागीय वन अधिकारी निरंजन सुर्वे को ज्ञापन सौंपा।

किसानों ने बताया कि नेपाल की पहाड़ियों से आने वाला पानी बरसात में अचानक बढ़ जाता है, जिससे पूरा इलाका जलमग्न हो जाता है। फसलें तबाह हो जाती हैं और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच जाता है।


किसानों को दोनों अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामला संज्ञान में है। इसके लिए बजट की मांग की गई है बजट जल्द ही मिलने की संभावना है। यदि बजट नहीं आवंटित होता है तो अन्य किसी मद से इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।

प्रतिनिधि मंडल में किसान डॉ. रतनलाल श्रीवास्तव, अरविंद पांडेय, संजय राय, अशोक पांडेय आदि ने बताया कि अधिकारियों द्वारा बरसात होने से पहले छोटी गंडक की नदी की सफाई कराने का आश्वासन दिया गया है।