Maharajganj News : फेक लिंक पर क्लिक पड़ा भारी… लाखों उड़ाए ठगों ने, फिर साइबर पुलिस ने किया चौंकाने वाला काम!

    15-Mar-2026
Total Views |

महराजगंज।
साइबर थाना की टीम ने प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव के नेतृत्व में बड़ी सफलता हासिल करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार 14 पीड़ितों के कुल 9.95 लाख रुपये साइबर ठगों से वापस दिलाकर उनके बैंक खातों में जमा करा दिए।

ठगी की शुरुआत सोशल मीडिया पर भेजे गए फेक लिंक को क्लिक करने से शुरू हुई। ठगों ने पीड़ितों का पर्सनल डाटा हैक कर ऑनलाइन फ्रॉड किया। पीड़ितों ने अपने प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किए थे। साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और धोखेबाजों से राशि वसूल कर पीड़ितों को लौटा दी।


पीड़ितों में करीना अग्रहरी से 25,000 रुपये, आलोक वर्मा से 4,000, साविया आमदा 30,000, काजल गुप्ता 42,000, दामोदर वर्मा 5,500, धुरई प्रसाद 12,000, आविदा 26,000, हदीसुन निशा 15,000, रफीक अहमद 1,00,000, प्रदुमन 32,000 , सविता पाण्डेय 5,000, आशुतोष कुमार सिंह 5,00,000, साजिया खातून 9,000 व सरफुद्दीन 1,90,000 रुपये शामिल हैं।