Maharajganj News : उमरा के दौरान मक्का में थम गई जिंदगी… सऊदी में प्रवासी की मौत से गांव में मातम
15-Mar-2026
Total Views |
भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव निवासी 46 वर्षीय गुलशेर अली की सऊदी अरब में हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। वह करीब 22 महीने पहले रोजी-रोटी कमाने के लिए सऊदी अरब गए थे और मक्का में ड्राइवरी का काम करते थे।
मिली जानकारी के अनुसार, वह काम से छुट्टी लेकर उमरा करने के लिए मक्का शरीफ गए हुए थे। इसी दौरान अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। घटना की सूचना जैसे ही घर पहुंची परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
गुलशेर अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा उनकी 19 साल की एक बेटी मरियम खातून और दो बेटे अरशद अली (17) तथा अरमान (13) हैं। पिता की मौत की खबर सुनते ही पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की हालत देखकर गांव के लोगों की भी आंखें नम हो गईं।
माचार लिखे जाने तक शव गांव नहीं पहुंचा था, जिससे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया नहीं हो सकी थी।