Maharrajganj News : सीमा पार बर्ड फ्लू की दस्तक, जिले में हाई अलर्ट! कल से शुरू होगी सैंपलिंग

    27-Mar-2026
Total Views |

महराजगंज।
भारत-नेपाल सीमा से सटे सुनसरी झापा जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद सीमावर्ती जिले मोरंग और सुनसरी के साथ-साथ रूपन्देही, नवलपरासी और कपिलवस्तु में भी खतरा बढ़ गया है। संक्रमण के संभावित खतरे को देखते हुए गुरुवार को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) ने जनपद में निगरानी और सख्ती बढ़ा दी है। शनिवार से नमूने लिए जाएंगे।


बता दें कि, जनपद से नेपाल के रूपनदेही जनपद की सीमा जुड़ती है। बर्ड फ्लू की पुष्टि वाले जनपद सीमा से दूर जरूर हैं, लेकिन रूपन्देही व कपिलवस्तु जनपदों में एहतियातन उठाए गए कदम को देखते हुए जिले में भी पशु चिकित्सा विभाग ने हाई अलर्ट घोषित कर विभागीय टीम मैदान में उतार दी है।

सीमा पर पुलिस व एसएसबी दोनों से अपील की गई है कि नेपाल की तरफ से पोल्ट्री फार्म के वाहन भारतीय क्षेत्र में दाखिल न होने दिया जाए।