Maharajganj News : आग से बचाव के लिए मॉक ड्रिल, आपदा मित्रों को सिखाए गए रेस्क्यू के गुर

    27-Mar-2026
Total Views |

महराजगंज।
जनपद में जिला प्रशासन के निर्देशन में अग्निशमन विभाग, पुलिस, आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा कोर के समन्वय से आग से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल कराई गई। हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल, नवोदय विद्यालय व पुलिस लाइन परिसर में आपदा मित्रों व सखियों को आपदा से लड़ने के गुर सिखाए गए।

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने आग लगने के कारणों, उसके प्रकार व रोकथाम के तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डाला। मॉक ड्रिल में अग्निशमन यंत्रों के सुरक्षित व प्रभावी उपयोग का प्रदर्शन किया गया। आपदा मित्रों व सखियों को बताया गया कि आग लगने जैसी स्थिति में घबराने के बजाय वैज्ञानिक विधियों का किस कदर उपयोग कर जान-माल के नुकसान को न्यून किया जा सकता है।


इस विशेष सत्र में आपदा मित्र अजीत चौधरी, शैलेश, अजय, आपदा सखी अनन्या चौरसिया, पुष्पा समेत कुल 42 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें आपदा मित्र व आपदा सखियां प्रमुख रूप से शामिल रहीं। प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में त्वरित व समन्वित रिस्पांस सुनिश्चित करना है।

प्रतिभागियों को न केवल आत्म-सुरक्षा बल्कि संकट में फंसे अन्य नागरिकों की सहायता के लिए भी मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार किया गया।बोले आपदा विशेषज्ञमॉक ड्रिल का मूल उद्देश्य थ्योरी से अधिक प्रैक्टिकल ज्ञान देना है।

जिससे आपात स्थिति में घबराहट के बजाय नागरिक वैज्ञानिक तरीके से बचाव कर सकें। इस प्रशिक्षण का लक्ष्य हर प्रतिभागी को एक कुशल फर्स्ट रिस्पॉन्डर बनाना है, जिससे जनपद में आपदा जोखिम को न्यून किया जा सके।