Maharajganj News : पुश्तैनी जमीन पर संकट, खड़ी फसल रौंदे जाने से भड़के किसान, डीएम से लगाई गुहार
27-Mar-2026
Total Views |
महराजगंज। निचलौल क्षेत्र के गंडक नदी उस पार बसे सोहगीबरवा क्षेत्र के शिकारपुर के ग्रामीणों ने सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव के साथ जिला मुख्यालय पहुंच दबंगों पर पैतृक जमीन से बेदखल करने का आरोप लगाया।
साथ ही यह बताया कि पैतृक व निजी जमीन पर कब्जा परिवर्तन कर खड़ी फसल को ट्रैक्टर से रौंद कर कब्जा दिलाया जा रहा है। ग्रामीणों ने लेखपाल व राजस्व निरीक्षक पर भी गंभीर लगाया। ग्रामीणों से वार्ता के बाद डीएम संतोष कुमार शर्मा ने निचलौल एसडीएम को फोन कर कार्रवाई का निर्देश दिया।शिकारपुर के ग्रामीण अखिलेश्, केश्वर, वीरेन्द्र, राजेन्द्र, फूलमती, शंभू भारती, अतवारी, खजांती, प्रताप आदि ग्रामीणों ने बताया कि वे निर्धन व अनुसूचित जाति के हैं।
पैतृक भूमि पर पुश्त-दर-पुश्त खेती करते चले आ रहे हैं। उसी से जीवन यापन होता है। आरोप है कि गांव के ही व्यक्ति को 50 डिस्मिल भूमि पट्टा पर मिला था। वह कभी भी पट्टा पर काबिज नहीं थे। अब वह पट्टे की भूमि को अवैध तरीके से गांव के ही महिला के नाम से बैनामा कर दिए हैं।
महिला को कब्जा देने के नाम पर पचास से अधिक कास्तकारों के पैतृक व निजी भूमि का कब्जा परिवर्तन कर खड़ी फसल को ट्रैक्टर से रौंद कर कब्जा दिलाया जा रहा है। ग्रामीणों ने लेखपाल व राजस्व निरीक्षक पर भी गंभीर आरोप लगाया। बताया कि अपनी जमीन की मांग करने पर लेखपाल व राजस्व निरीक्षक द्वारा उनके नंबर की जमीन नहीं दी जा रही है। मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं।
ग्रामीणों ने डीएम से मांग किया कि पुस्तैनी भूमि से बेदखल करने से पूर्व उनके नंबर की जमीन को चिह्नित कर दिया जाए। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए खड़ी फसल को रौंदने से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की। डीएम ने ग्रामीणों से वार्ता के बाद एसडीएम निचलौल को इस प्रकरण में जांच व कार्रवाई का निर्देश दिया।