Maharajganj News : जांच के दौरान दिखी मामूली बाइक, लेकिन अंदर था बड़ा खेल
27-Mar-2026
Total Views |
सोनौली। सोनौली सीमा पर नेपाल पुलिस ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत से अवैध रूप से ले जाए जा रहे रेडीमेड कपड़ों की खेप बरामद की है। ये कपड़े भारतीय नंबर प्लेट लगी दो बाइकों पर लदे थे।
पुलिस दोनों बाइकों को सीज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। डीएसपी भैरहवा कृष्ना कुमार चंद ने बताया कि बेलहिया सीमा पर वाहनों की जांच के दौरान दो भारतीय बाइकों पर लदे रेडीमेड कपड़े बरामद कर सीज किया गया है। उन्होंने बताया कि अग्रिम कार्रवाई के लिए बरामद कपड़ों को भैरहवा भंसार को सौंप दिया गया है।
सीमा पर आये दिन बढ़ती तस्करी को देखते हुए नेपाल पुलिस ने निगरानी और जांच अभियान को और तेज कर दिया है।