Maharajganj News : जाम से मिलेगी राहत: महराजगंज में ‘कंजेशन फ्री डिस्ट्रिक्ट’ योजना की तैयारी शुरू
09-Mar-2026
Total Views |
महराजगंज। प्रदेश के 20 बड़े शहरों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई Congestion Free District (CFD) Scheme ने उन जिलों में भी बेहतर यातायात व्यवस्था की उम्मीद जगाई है, जहां यह योजना अभी लागू नहीं हुई है। योजना के तहत प्रमुख चौराहों का लाइव वीडियो इंटरनेट पर साझा किया जाएगा। लोग वीडियो के अनुसार रास्ता चुनेंगे।
यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और जाम मुक्त बनाने के लिए सीएफडी (कंजेशन फ्री डिस्ट्रिक्ट) योजना के तहत जनपद में तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत सर्वाधिक जाम वाले 10 स्थानों को चिह्नित किया है। ट्रैफिक पुलिस अब तकनीक और सख्त नियमों के सहारे जाम की समस्या निपटेगी। चौराहों और सड़कों की स्थिति का लाइव वीडियो इंटरनेट पर साझा किया जाएगा। सड़क पर निकलने से पहले लोग ट्रैफिक की स्थिति जान सकें और जाम में फंसने से बचेंगे।
एआरटीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद इसे सभी जिलों में जुलाई तक लागू किया जाएगा। इसको देखते हुए तैयारी शुरू कर दी गई है।
इन प्रमुख चौराहों पर लगेंगे कैमरे एआरटीओ ने बताया कि इस योजना के तहत प्रमुख चौराहों और तिराहों पर अत्याधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे। इसकी लाइव फीड ट्रैफिक पुलिस व एआरटीओ आफिस को प्राप्त होती रहेगी।
इससे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई, वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान भी ट्रैफिक व्यवस्था व 30-30 सेकेंड के वीडियो विभाग के सोशल प्लेटफार्म पर सीधे अपलोड होते रहेंगे। इसका लाभ यह है कि लोग जिस रूट पर निकल रहे वहां के जाम व ट्रैफिक अपडेट जानकर उसी अनुरूप रास्ता चुनेंगे।