Maharajganj News : भक्ति में डूबा पिपरा मौनी: कलश यात्रा के साथ श्री सत् चंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

    09-Mar-2026
Total Views |

महराजगंज।
जिले के पिपरा मौनी ग्राम में श्री श्री सत् चंडी महायज्ञ का शुभारंभ 9 मार्च 2026 को विधि-विधान के साथ किया गया। यज्ञ के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के माहौल में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कलश यात्रा में महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश रखकर गांव के प्रमुख मार्गों से होकर शोभायात्रा निकाली। पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।


आयोजकों के अनुसार इस महायज्ञ की पूर्णाहुति 17 मार्च 2026 को की जाएगी। साथ ही 15 मार्च को गांव के छठ माता मंदिर में माता की मूर्ति की विधि-विधान से स्थापना भी की जाएगी।

इस धार्मिक आयोजन में पूरे गांव के लोगों का उत्साहपूर्वक सहयोग मिल रहा है और ग्रामीण बढ़-चढ़कर इसमें भाग ले रहे हैं। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन तथा अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है।