Maharajganj News : सीमा पर ड्रग तस्करी का भंडाफोड़! 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
10-Apr-2026
Total Views |
महराजगंज। जिले के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय नशा तस्करी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गुप्त सूचना के आधार पर रानीपुर चौराहे पर घेराबंदी कर कार सवार दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 5700 नशीले इंजेक्शन, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और नकदी बरामद हुई, जिनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इन नशीले इंजेक्शनों की तस्करी कर नेपाल में ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से इस अवैध धंधे में लिप्त था और सीमा पार नेटवर्क के जरिये काम कर रहा था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है।